बनो मानव , इंसान बनो
नहीं महा पुरूष , मानव हो लो
लहरों से न , पल – पल बदलो
बहकावे मे न , तुम बह लो
कलुषित भंवरों से , तुम निकलो
संस्कार संभाल , संभल बोलो
पा आशीष , मगन होलो
सब ही समक्ष , संभव बोलो
तुम सब भविष्य गढ़नेवाले
तुम स्वयं अपना अस्तित्व गढ़ो
दुर्गुण के गड्ढों को भरकर
दूजे से आगे बढ़ बोलो
हे मानब , मानव होलो
जीवन है ये अनमोल मिला
रखना मत , तुम औरों से गिला
गर अहंकार हावी होए
फन फक्र का फैले इससे पहले
तू कुचल मसल मूसल होलो
हे मानव मानव होलो
लहरों पर किरण – सी कर्म चमक
गूंजे गगन तेरी फतह धमक
बड़ बोल कदापि नहीं बोलो
हे मानव , मानव होलो
इक्षुदंड से कड़क बनो
भीतर मीठे रसदार रहो
अन्याय क्रोधाग्नि में पक कर
शक्कर गुड़ सा ही सख्त बनो
पल – पल सुकर्म के बीज बो लो
हे मानव कलिकाल में भी
मानव हो लो , मानव हो लो
– डॉ. अर्चना त्रिपाठी
कवयित्री परिचय:
डॉ. अर्चना त्रिपाठी हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति समर्पित साहित्यकार, कवयित्री एवं शिक्षाविद् हैं। वे जहानाबाद स्थित एस एस कॉलेज, बिहार में प्राध्यापिका के रूप में हिंदी शिक्षण एवं साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। उनकी साहित्यिक अभिरुचि भारतीय ज्ञान परंपरा, हिंदी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना से संबंधित विषयों में है।
वे बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना की कार्यकारिणी सदस्य हैं। सम्मेलन की साहित्यिक गतिविधियों, कवि सम्मेलनों एवं विचार-विमर्श में उनकी सहभागिता रही है। उन्होंने कवयित्री सम्मेलनों में काव्य-पाठ भी किया है । वे एनसीसी की नेवल विंग में सब-लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) के पद पर कार्यरत रही हैं और अभी हाल ही में बिहार की प्रथम महिला के रूप में उनकी नियुक्ति नेवल विंग मेंलेफ्टिनेंट (Lieutenant) के रूप में हुई । साहित्यिक गतिविधियों के साथ युवा कैडेटों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना विकसित करने में सक्रियता से योगदानदेती रही हैं । वे लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेरी चैप्टर के पटना अध्याय की मुख्य समन्वयक हैं ।
